फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल: आज आधे से ज्यादा मेरठ रहेगा अंधेरे में, अलग-अलग समय पर बाधित रहेगी बिजली सप्लाई

Fri, 19 Sep 2025 12:29 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आज मरम्मत कार्य के कारण आधे से अधिक शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग इलाकों में निर्धारित समय पर 2 से 4 घंटे तक पावर कट रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मरम्मत कार्यों के चलते आज शहर के आधे से अधिक हिस्से में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में पावर कट का शेड्यूल जारी किया है।

रेलवे रोड और रोहटा रोड खड़ौली उपकेंद्र क्षेत्र में 33 केवी पैनलों की जांच और मरम्मत के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसी तरह जागृति विहार एक्सटेंशन, पल्लवपुरम प्रथम व द्वितीय क्षेत्र भी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेंगे।

सदर और बेगमपुल उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक, जबकि पीएल शर्मा अस्पताल उपकेंद्र क्षेत्र में दोपहर 12 से 4 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सलावा कांड में बड़ा एक्शन, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, जानें इस केस में अब तक क्या हुआ

कंकरखेड़ा और आसपास श्रद्धापुरी, ओम नगर, खिर्वा रोड, कृष्णा कॉलोनी, नटेशपुरम, सुभाषपुरी, गुरुनानक बाजार, शिवलोक, पटेलपुरी, सदनपुरी, जस्सू मोहल्ला में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

डिफेंस एंक्लेव और आसपास के लाला मोहम्मदपुर, डाबका, गणेश वाटिका, साईं धाम कॉलोनी, दायमपुर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पावर कट रहेगा।

विज्ञापन

इसके अलावा पल्लवपुरम-1 के भारत विहार, शिव नगर, ली गार्डन में सुबह 11 से 2 बजे तक, सैनिक विहार की ड्रीम सिटी कॉलोनी, गणपति विहार, सुरेंद्र एंक्लेव, किंग्स पार्क, शिव विहार, ग्रीन सिटी, सनराइज एंक्लेव, मनोहर कोल्ड स्टोर में सुबह 10 से 12 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

सोफीपुर के अंसल टाउन, अल्फा मेरठ वन, अक्षयपुरम, एमईएस के लालकुर्ती, मैदा मोहल्ला, जामुन मोहल्ला में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक पावर कट रहेगा। वहीं सिविल लाइन के अजंता कॉलोनी, मोती प्रयाग, हनी गोल्फ, प्रेम प्रयाग, दामोदर में दोपहर 4 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

सेंटलुक्स, विवि उपकेंद्र, न्यू सूरजकुंड, मेडिकल, गंगानगर-1, 2 और अमन विहार समेत अन्य क्षेत्रों में भी सुबह 10 से 12 बजे के बीच बिजली बाधित रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें