फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ एनकाउंटर, फिर भी अपराधी बेलगाम, मेरठ में अब तक 14 बदमाश ढेर, 200 के पैरों में गोली लगी

Thu, 12 Sep 2019 03:25 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद में ताबड़तोड़ एनकाउंटर का सिलसिला जारी है और फिर अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। मेरठ में इस साल 14 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया जबकि बदमाशों के पैर में गोली लगने का आंकड़ा 200 पार कर गया। बदमाश  रोजाना ऐसे वारदात कर रहे हैं, मानों पुलिस का कोई खौफ ही न हो। कंकरखेड़ा थाना पुलिस को बुधवार को दो बदमाशों ने खुली चुनौती दी। लेकिन जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश मारे गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंमोबाइल से लेकर नशे की डोज तक, इन खुफिया तरीकों से जेल में बंद कैदियों तक पहुंचाया जाता है हर सामान

दो बार मुठभेड़ कर दी चुनौती 
कंकरखेड़ा पुलिस से बदमाशों की दो बार मुठभेड़ हुई। पहली मुठभेड़ में सिपाही सुधीर मलिक और राहुल मलिक को गोली मारकर बदमाश भाग गए। पुलिस घायल सिपाहियों की देखरेख में लगी। उसके एक घंटे बाद दोनों बदमाश पंकज उर्फ बंटी और शहजाद उर्फ आजाद सरधना रोड पर पहुंचे।
विज्ञापन


बदमाश लूटपाट करने की फिराक में थे। पुलिस ने बदमाशों को दोबारा घेरने का प्रयास किया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। पुलिस फोर्स काफी पहुंची थी, जिससे दोनों की घेराबंदी हो सकी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश मारे गए।

दरोगा शहीद, चार बदमाश मारे
दो जुलाई को मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने अपने साथी रोहित उर्फ सांडू को पुलिस कस्टडी से छुड़ाया। 16 जुलाई को सांडू व उसके साथी राकेश यादव को मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया। उसी दिन मेरठ पुलिस ने सांडू के दो साथियों अमित उर्फ शेरू और रविंद्र उर्फ कालिया को दौराला में मुठभेड़ में मार गिराया।

दिनदहाडे़ लूट, दो बदमाश ढेर
आठ जुलाई को कंपनी बाग के सामने बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 9.90 लाख रुपये लूटे। पल्लवपुरम के एक फ्लैट में 11 जुलाई को पुलिस ने एक लाख के इनामी शकील और 25 हजारी भूरा को ढेर कर दिया।

लुटेरे को ढेर किया
दौराला, कंकरखेड़ा समेत कई थानाक्षेत्रों में लगातार लूटपाट पर बदमाश जुबैर निवासी लिसाड़ीगेट पर पुलिस अधिकारी इनाम बढ़ रहे थे और वह वारदात कर रहा था। पांच जुलाई को जुबैर को दौराला पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

यह भी पढ़ें: चालान कटा तो बाइक छोड़कर भागा इंस्पेक्टर, हेलमेट को लेकर लोग बना रहे ऐसे बहाने, नहीं रोक पाएंगे हंसी

बदमाशों को मुंह तोड़ जवाब
25 जनवरी को परतापुर के सोहरका गांव में नरेंद्र सांगवान की हत्या के चश्मदीद गवाह भोलू उर्फ बलविंदर व उसकी मां निछत्तर कौर की हत्या हुई थी। पुलिस ने 10 दिन बाद विकास जाट को मुठभेड़ में मार गिराया। 

चेकिंग तो कहीं मुखबिर तंत्र एक्टिव
मेरठ पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया। थोड़ी से ढील होते ही लखनऊ से पुलिस कप्तानों की क्लास लगती थी। उसके बाद कप्तान फिर से क्राइम ब्रांच, एसटीएफ, थाना पुलिस को सक्रिय करते थे। पुलिस चेकिंग में तो कहीं मुखबिर तंत्र के सहारे बदमाशों तक पहुंची। मुठभेड़ कर बदमाशों को सीधा जवाब दिया। 
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
एलानिया हत्या करने वाला ढेर 
तीन फरवरी 2018 को हसनपुर रजापुर गांव सरूरपुर में सावित्री की गवाही से पहले ही एलानिया हत्या हुई। सावित्री बेटे चेतन की हत्या में चश्मदीद थी। पुलिस मुठभेड़ में आठ दिन बाद आरोपी सुजीत जाट मारा गया।
यह भी पढ़ें: इन्हें न चालान का डर न ही जान का, देखिए! कैसे कानून के रखवाले खुद ही तोड़ रहे ट्रैफिक नियम

दुल्हन की हत्या में बदमाश मारे
एनएच-58 पर दुल्हन महविश की लूट के दौरान 27 अप्रैल को बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में मेरठ पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु सिंघल उर्फ टाइगर और धीरज चौधरी को एनकाउंटर में ढेर किया। 27 नवंबर को मुठभेड़ में गोतस्कर इरशाद को पुलिस ने ठिकाने लगा दिया।

कई नए बदमाश हुए सक्रिय 
पुलिस का दावा है कि 2018-19 में अधिकांश शातिर अपराधी मारे गए या फिर जेल में बंद हैं। बदमाश सुशील मूंछ, भूपेंद्र बाफर, योगेश भदौड़ा, ऊधम सिंह, सुनील राठी समेत अन्य जेल में बंद है। पुलिस ने जेल में उनको रोकने के लिए कानूनी हथकंडे अजमाए। कई अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। बदमाशों में भी एनकाउंटर का इतना खौफ है कि वह खुद भी जमानत नहीं लेना चाहते। जबकि अपराध लगातार होता जा रहा है। पुलिस की जांच में नए गैंग उभर कर आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें