फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पडे़ मिले पराग डेयरी दूध के 300 से अधिक पैकेट

विज्ञापन
संदीप,,,,परतापुर में रिझानी गांव के पास फैंके गए पराग डेरी दूध के पैकेट
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के पंचवटी डिवाइडर रोड पर रिझानी गांव के पास सड़क किनारे पराग डेरी के 250 ग्राम के दूध के 300 से अधिक पैकेट पडे़ मिले। अंतिम तिथि समाप्त हो जाने के बाद इन्हें सड़क किनारे फेंक दिया गया था। जानकारी मिलने पर सामाजिक जनसेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर पराग डेयरी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दूध के सभी पैकेट को पराग डेयरी ले गए।
विज्ञापन


मेरठ व आसपास के कई जिलों में पराग डेयरी में बनने वाले दूध,घी,छाछ,पनीर सहित कई उत्पादों की सप्लाई की जाती है सोमवार को रिझानी गांव के पास पंचवटी रोड़ पर सड़क किनारे 250 ग्राम दूध के 300 से अधिक पैकेट पडे़ मिले। सभी पैकेट की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी थी। कुछ बच्चे सड़क किनारे पडे़ इन पैकेट को उठाकर दूध को पी रहे थे। इस दौरान रास्ते से जा रहे रिठानी निवासी सामाजिक जनसेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय सैनी ने रूककर सड़क किनारे पडे़ दूध के पैकेट की तारीख चेक की। सभी पैकेट एक्सपायर हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने इंस्पेक्टर परतापुर और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा हरपाल सिंह को फोन कर सड़क किनारे दूध के पैकेट पडे़ होने की सूचना दी। जानकारी के एक घंटे बाद भी कोई नही पहुुंचा तो विजय सैनी ने जिलाधिकारी कार्यालय में फोन किया और मामले से अवगत कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर पराग डेयरी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दूध के पैकेट की जांच की सभी की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद सभी पैकेट को पराग डेयरी ले जाया गया। पराग डेयरी के अधिकारियों ने बताया कि डेयरी से मेरठ सहित कई जिलों में पराग डेरी के प्रोडक्टस की सप्लाई की जाती है। जांच कर पता लगाया जाएगा कि इसकी सप्लाई कहां की गई थी। बताया गया कि वर्तमान में नौचंदी मेले में काफी मात्रा में पराग डेयरी से दूध की सप्लाई की जा रही है आशंका है कि किसी डीलर ने दूध खराब हो जाने पर यहां फेंक दिया होगा,इसकी जांच की जाएगी। जीएम पराग अविनाश सत्यार्थी ने बताया कि सड़क पर दूध के पैकेट पडे़ होने की जानकारी मिली थी। टीम भेजकर उसे उठवा लिया गया है। आज किसी काम से बाहर हुई मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें