फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैरम और शतरंज में 150 से अधिक सदस्यों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
- माहेश्वरी मित्र मंडल की ओर से कराई गईं खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। माहेश्वरी मित्र मंडल की ओर से रविवार को शारदा रोड स्थित कन्हैया लाल धर्मशाला में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के 150 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी महिलाओं ने एक्कल-दुक्कल, म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न गेम्स भी खेले। महिला मंडल की ओर से मंत्री प्रगति डांगरा, आशु लाहोटी, छवि शारदा, सोनिया ढक, रति केला सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने खेलों का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन


दोपहर में युवा संगठन के अध्यक्ष सौरभ चांडक की टीम ने खेलों का संचालन किया। माहेश्वरी मित्र मंडल के पुरुषों के लिए कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता से पूर्व माहेश्वरी शिक्षा साहित्य समिति के अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में 14 वर्ष तक और सीनियर वर्ग में 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी सदस्यों ने भाग लिया। सचिव अमित शारदा ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। इसके साथ ही आपसी भाईचारे एवं एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंडल संरक्षक राकेश ढक, अध्यक्ष अतुल लाहोटी, उपाध्यक्ष कमल ढक, सचिव अमित शारदा, उपमंत्री उमेश लड्डा, राजीव राठी और विशाल मालपानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें