किठौर। शाहजहांपुर स्थित कंठी माता के मन्दिर में शनिवार को दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कंठी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल गर्ग, महेंद्र गर्ग ने बताया सोमवार को मेले में जागरण और रतजगा किया जाएगा। जिसकी तैयारी रविवार को पूर्ण हो गई है। मंगलवार सुबह कंठी माता मन्दिर में क्षेत्र व आसपास के गांवों के हजारों लोग प्रसाद चढ़ाएंगे। संवाद