सरधना। मृतक फुरकान का फाइल फोटो। परिजन
सरधना (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गांव कपसाड़ के पास मोपेड सवार खतौली निवासी फुरकान (45) पुत्र इदरीश के पशुओं से लदे कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कैंटर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली निवासी फुरकान फेरी लगाकर झाडू बेचने का काम करता था। बुधवार को वह सरधना देहात में झाडू बेचकर अपने घर खतौली लौट रहा था। वह चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव कपसाड़ में पेट्रोल पंप के पास पहुचा तो उसी दौरान खतौली की ओर से आ रहे पशुओं से लदे कैंटर ने उसकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे कैंटर चालक की भीड़ ने पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस कैंटर चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़वाकर चौकी ले गई। पुलिस ने घटना की जानकारी फोन पर मृतक के परिजनों को दी। थाने पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि फुरकान के छह बच्चे हैं। जिसमें चार लड़के छोटे हैं। बताया कि वह अपनी दो बड़ी बेटियों के निकाह के लिए रिश्ता तलाश रहा था। मृतक की पत्नी इसराना व बच्चों को रोकर बुरा हाल है।
सरधना। मृतक फुरकान का फाइल फोटो। परिजन