राेहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोहटा गांव के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से नील गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क पर घायल नील गाय उपचार के अभाव में तड़पती रही। बाद में दम तोड़ दिया। मंगलवार की देर रात मेरठ-बड़ौत मार्ग पर दहिया फार्म हाउस के सामने सड़क पार कर रही नील गाय को किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नील गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। नील गाय के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी पुलिस को दी। घंटो बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से जैसे ही उपचार कराने के लिए ले जाने लगी तो नील गाय ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने नील गाय के शव को जेसीबी बुलाकर मिट्ठी में दबवाया।