फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार हुआ, ईद उल फितर का त्योहार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरकाजी जैनुस सजिद्दीन ने सुबह सात बजे नमाज का किया एलान
विज्ञापन

मेरठ। रविवार शाम रोजा इफ्तार के बाद अकीदतमंदों ने छतों पर चढ़कर चांद का दीदार किया। आसमान साफ था तो लोगों को चांद देखने में परेशानी नहीं हुई। दीदार ए चांद के बाद लोगों ने देश और दुनिया में अमनो अमन की दुआ मांगी। इसी बीच शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन ने लोगों से सुबह सात बजे ईद की नमाज अदा करने की अपील की।
विज्ञापन

शहरकाजी ईद की नमाज के लिए वीडियो जारी कर पहले ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील कर चुके हैं। इस बार शाही ईदगाह में ईद की नमाज अदा नहीं होगी। इसलिए अकीदतमंद सुबह सात बजे ईद की नमाज घरों पर ही अदा करेंगे। उन्होंने बताया कि नमाज इमाम के साथ अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में सभी लॉकडाउन का पालन करेंगे। वहीं, पुलिस और प्रशासन के निर्देश का पालन कर ईद का त्योहार मनाएंगे। मस्जिदों में भी इमाम समेत पांच लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। अन्य लोग घरों पर नमाज अदा करेंगे। उन्होंने लोगों से ईद पर कोरोना के खात्मे को लेकर दुआ करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें