फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: झमाझम बरस रहे बदरा, पांच दिन में 162.9 मिमी हुई बारिश

Tue, 21 Jul 2020 08:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में मानसून की रिकॉर्ड बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही। पिछले पांच दिनों में 162.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन


जून में मानसून की दस्तक के बाद भी शहर के लोग बारिश को तरस गए थे। हालांकि पूरब में बदरा जमकर बरस रहे थे। मौसम वैज्ञानिकों ने जुलाई के मध्य अच्छी बारिश के संकेत दिए थे। अब पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस पर महिला-युवती से मारपीट और करंट लगाने का आरोप, पीड़िता ऐसे कर रहीं कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


मंगलवार को रिकार्ड बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां बढ़ते तापमान व उमस से भी राहत मिली है, वहीं, धान उगाने वाले किसानों को भी बारिश से लाभ मिला है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 76 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार दो से छह किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक 32.6 व शाम साढ़े पांच बजे तक 12.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


मेरठ का औसत एक्यूआई 39 दर्ज किया गया। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मानसून ने रफ्तार पकड़ी है। अभी बारिश के आसार बने हुए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें