फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में मानसून की दस्तक, अब वेस्ट यूपी में इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। केरल में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है, अब पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जून के अंतिम सप्ताह तक वेस्ट यूपी में मानसून पहुंच जाएगा। इस बार अच्छी बारिश होने के आसार हैं। वहीं मंगलवार की शुरुआत भी बारिश के साथ ही हुई। शहर से लेकर देहात तक कई स्थानों पर आधा घंटा से ज्यादा बारिश हुई। कहीं बदरा झमाझम बरसे तो कहीं रिमझिम फुहार पड़ीं। इससे कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। हालांकि दोपहर को तेज धूप निकलने के साथ ही तापमान बढ़ गया।
विज्ञापन

मई के अंतिम सप्ताह में जहां लोगों को भीषण गर्मी से परेशान रहे, वहीं पिछले तीन दिन से मौसम में आए बदलाव और बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को भी सुबह होते ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम बदल गया और एक बार फिर तेज धूप के कारण पारा चढ़ गया। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 96 और न्यूनतम 49 फीसदी दर्ज की गई। बारिश 10.5 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल दो दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी।
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी में जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून पहुंच सकता है। इस बार मानसून के सामान्य रहने के आसार है। जिससे अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन

अभी उत्तम श्रेणी में है मेरठ की हवा
मोदीपुरम। लॉकडाउन के बाद से मेरठ की हवा साफ हो गई है। पिछले कई दिनों से मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 के नीचे चल रहा था। सोमवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन के कारण यह महज 30 पर था, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर यह बढ़कर 95 हो गया। फिलहाल मेरठ की हवा उत्तम श्रेणी में चल रही है। कुछ समय पहले तक यह 250 से ऊपर चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें