नगर पंचायत कार्यालय पर बंदर पकड़वाने के संबंध में ईओ को ज्ञापन देती कस्बे की महिलाएं स्रोत स्वय
हस्तिनापुर। कस्बे में बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि घर से निकलना भी जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। कस्बे में बंदरों को होने वाली समस्या का समाधान किया जाए।
वन अभयारण्य क्षेत्र होने के चलते कस्बे में लगातार बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। बंदरों के आतंक से कस्बे के लोग पूरी तरह परेशान हैं। कस्बे के लोगों ने कहा कि बंदर घरों में पहुंचा रहे हैं। नुकसान के साथ-साथ घर से बाहर निकलने पर काट रहे हैं। इससे उनकी जान जोखिम में है। ज्ञापन देने नगर पंचायत कार्यालय पहुंची निधि अरोरा, जयंती शर्मा, सीमा पपनेजा, कंचन, पूनम, विमल बत्रा आदि महिलाओं ने बताया कि बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बंदर महिला और बच्चों पर अक्सर हमला कर रहे हैं। इससे हर रोज कई लोग घायल हो रहे हैं। कस्बे में लगातार बंदर, कुत्ते और आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे कस्बे के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय सड़कों पर बैठे आवारा पशु आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बंदर पकड़ने का बजट नगर पंचायत के पास नहीं है। उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जाएगा।