फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों को रेबीज टीकाकरण के बारे में बताया

विज्ञापन
शारदा ग्रुप आफ इंशटीटयूट पर रैजी जागरूकता कार्यक्रम के तहत जानकारी देते माछरा सीएचसी चिकित्सक। 
विज्ञापन
माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत के मार्गदर्शन में शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शोल्दा में रेबीज जागरूकता एवं टीबी जागरूकता संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रैबीज से सुरक्षा व बचाव विषय पर छात्र-छात्राओं व अन्य को ट्रेनर गौरव द्वारा जानकारी दी गई। टीबी यूनिट के अनिल कुमार ने टीबी से बचाव के बारे में जानकारी दी। मुख्य रूप से रेबीज का टीकाकरण, घाव को धुलने का तरीका बताया। रेबीज से जुड़ी सभी भ्रांतियों जैसे झाड़ फूंक से दूर रहने की सलाह दी गई। बताया कि यह बीमारी मुख्यत: जंगली जानवरों, कुत्तों और बिल्लियों, बंदर या अन्य जानवरों के काटने या खरोंचने से फैलती है। अगर काटने के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन के पूरे टीके समय से लगवाए जाएं तो इससे बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें