फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ने सुपर एक्सप्रेस ट्रेन में जमकर मचाया उत्पात, थम गईं यात्रियों की सांसें और फिर...

Thu, 22 Nov 2018 09:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से सुपर एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक बंदर चढ़ गया। इस दौरान बंदर ने जमकर उत्पात मचाया। यही नहीं बल्कि बंदर ने कई यात्रियों को काटकर जख्मी कर दिया। वहीं कई यात्री बचने के चक्कर में भी चोट खा बैठे। मेरठ सिटी स्टेशन पर बमुश्किल बंदर को कोच से निकाला गया। तब जाकर लोगों की सांस में सांस आईं। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को जालंधर से दिल्ली जा रही सुपर एक्सप्रेस सुबह करीब दस बजे मुजफ्फरनगर से चली तो उसके जनरल कोच में स्टेशन से ही एक बंदर घुस गया। बंदर ने घुसते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इससे महिला यात्रियों और बच्चों की चीख निकल गई। बंदर पूरे कोच में इधर से उधर कूदता रहा और यात्रियों को डराता रहा।

विज्ञापन

वहीं कई यात्रियों को काटकर घायल किया तो कई बिना काटे ही डर से गिरकर घायल हो गए। कुछ यात्रियों ने हिम्मत करके बंदर को बिस्किट और फल आदि डालकर शांत किया। पूर्वाह्न 11 बजे ट्रेन सिटी स्टेशन पहुंची तो कोच के अंदर बंदर घुसे होने की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी गई। स्टेशन अधीक्षक ने बंदर को बाहर निकालने के लिए स्टाफ भेजा। रेल कर्मियों ने बमुश्किल बंदर को कोच से बाहर निकाला। 

इसके बाद ही यात्री कोच में चढ़े। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि ट्रेन में बंदर चढ़ने की घटना सामान्य है। स्टेशन पर बंदर ट्रेन में चढ़ते रहते हैं। लेकिन बंदर उसी स्टेशन पर उतर भी जाते हैं। लेकिन सुपर एक्सप्रेस में चढ़ा बंदर कोच से उतरा ही नहीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें