वहीं एक अक्तूबर को इस घटना को जानलेवा हमले में तरमीम करके पुलिस ने इस मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस ने कई लोगों से आमिर के बारे में मालूम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पिता नवाब को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया।
बताया कि आमिर को उसने काम करने को कहा था। मगर, आमिर ने काम करने से मना कर दिया। इस बात से गुस्सा होकर उसने आमिर को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद आमिर घर से जंगल की ओर चला गया। रास्ते में दोनों में एक बार फिर बहस हो गई। इसी दौरान नवाब ने आमिर के सिर में डंडा मार दिया और घर आ गया। चोट लगने के कारण आमिर राहत अली के खेत में बेहोश होकर गिर गया और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।
एसपी देहात के मुताबिक नवाब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि बेटे की हत्या उसने ही की थी। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/