माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जनगणना कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी बनाने के लिए डीएम डॉ. वीके सिंह ने सीडीओ नूपुर गोयल को जनपद में संचालित जनगणना संबंधी कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी है।
सीडीओ अब जिले की सभी तहसीलों और नगर निकायों में चल रहे जनगणना कार्यों की नियमित, प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करेंगी। जनगणना कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह अनिवार्य रूप से डीएम कार्यालय को भेजी जाएगी। लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर जनगणना अधिनियम-1948 के तहत त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
-