मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में इनवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना विकसित करना रहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर शबरुल हसन, सइदा हसन और विद्यालय प्रधानाचार्य रेवरन ब्रदर आनंद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शास्त्रीय संगीत आधारित प्रार्थना नृत्य और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य रेवरन ब्रदर आनंद ने विद्यालय के हेड बॉय अनंत सिंह, हेड गर्ल आयरा साईम, असिस्टेंट हेड बॉय विक्रम सोदाई और असिस्टेंट हेड गर्ल विदूषी सिसोदिया सहित विभिन्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि सइदा हसन ने बैज पहनाकर सम्मानित किया।
शास्त्री, गांधी, टैगोर और नेहरू हाउस के पदाधिकारियों के साथ एडिटोरियल बोर्ड एवं टेक बोर्ड के सदस्यों को भी शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एकता गीत के के साथ विद्यार्थियों ने एकता का संदेश दिया।