सरूरपुर। भूनी चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का रविवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दिल्ली में कार बम ब्लास्ट में मारे गए मेरठ निवासी मोहसिन के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में मेरठ निवासी मोहसिन की भी मौत हो गई थी। अजय राय ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए मोहसिन के परिजनों से वह पार्टी हाईकमान के आदेश पर मिलने आए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।