फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदपुर शकिस्त गांव को सैनिटाइज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर शाकिस्त में एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से परिवार समेत लौटे सीआरपीएफ जवान को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर सोमवार को ग्राम प्रधान ने पूरे गांव को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली में तैनात सीआरपीएफ जवान एक सप्ताह पूर्व पैतृक गांव मोहम्मदपुर शाकिस्त परिवार समेत लौटा था। वह तबीयत खराब हो जाने पर दिल्ली लौट गया। वहां उसे कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया था। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने एहतियात के तौर पर सोमवार को पूरे गांव को सैनिटाइज कराया है। बहसूमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रक्षित ने बताया कि सीआरपीएफ जवान की पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को उसे बेटा, भाई, भाई की पत्नी व भाई के बेटा का हस्तिनापुर सीएचसी में सैंपल लिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि बुधवार तक उक्त सभी की रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें