फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगली साधारण गांव को सील करने की कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। नंगली साधारण गांव निवासी एक ग्रामीण दिल्ली स्थित एक एयरपोर्ट पर नौकरी करता है। वह सोमवार को कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन कर इलाके को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नंगली साधारण गांव निवासी 34 वर्षीय युवक दिल्ली एयरपोर्ट पर नौकरी करता है। बताया कि वह कुछ दिन पहले गांव आया था। नौकरी ज्वाइन करने के लिए वह सीएचसी दौराला पर फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा। टीम ने उसके स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने उसका सैंपल जांच के लिए भेजा। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिस पर परिजनों के साथ ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उसके परिजनों को फिलहाल होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं, इलाके को सील करने की कार्रवाई चल रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नंगली साधारण सीएचसी सरधना के अधीन आता है परंतु कर्मी उनके यहां स्वयं जांच कराने पहुंचा था। इसलिए मंगलवार को सरधना के चिकित्सक उसके परिजनों सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

02 से 10 जुलाई तक घर-घर चलेगा अभियान
कोरोना पर लगाम लगाने के लिए दो जुलाई से स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर टीम खांसी, बुखार, गले में दिक्कत वाले मरीजों को चिह्नित कर उनके सैंपल लेकर जांच को भेजेगी। जिससे पॉजिटिव केस मिलने पर उपचार के लिए भेजा जा सके। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि दो से दस जुलाई तक यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें