फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोहन राम मंदिर में संदीप त्यागी की तपस्या जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के कैली गांव स्थित बाबा मोहन राम मंदिर में संदीप त्यागी भारत को विश्व गुरु बनाने और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के पुनः मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर 11 दिवसीय खड़ी तपस्या कर रहा है। ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर उसका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
विज्ञापन

संदीप त्यागी ने बताया कि वह बाबा मोहन राम के अनन्य भक्त हैं। उन्होंने 21 जून से दो जुलाई तक लगातार खड़े रहकर तपस्या करने का संकल्प लिया है। संदीप का कहना है कि उन्होंने बाबा मोहन राम से भारत को विश्व गुरु बनाने तथा योगी आदित्यनाथ के दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना की है। इसी संकल्प की पूर्ति के लिए वह कठिन तपस्या कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार संदीप की तपस्या से गांव में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। तपस्या का समापन दो जुलाई को विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगा। इस दौरान मोनू बजरंगी, सत्येंद्र त्यागी, गिरीश, राजन, अमित सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें