मेरठ में दो दिवसीय प्रवास में नेताओं को मोहन भागवत से दूर रखा गया है। नेताओं को उनके कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर लगाया गया है। दो दिवसीय कार्यक्रम को 30 विभिन्न व्यवस्थाओं में बांटा गया है। इन व्यवस्थाओं में स्वयंसेवकों को लगाया गया है।
सरसंघचालक खिलाड़ियों से कर रहे हैं संवाद
मोहन भागवत माधवकुंज के सामने स्थित मैदान में लगे हैंगर में खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए लगभग 500 खिलाड़ी व प्रशिक्षकों को बुलाया गया है। दोपहर के भोजन के बाद मोहन भागवत का संबोधन होगा। इसके बाद खिलाड़ियों से पर्ची पर प्रश्न लिखवाए जाएंगे और मोहन भागवत प्रश्नों के उत्तर देंगे।
इस कार्यक्रम में 28 जिलों से पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार, प्रो. युद्धवीर सिंह समेत पैरा खिलाड़ी भी शामिल होंगे। 21 फरवरी को विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर उत्तराखंड के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।