फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नीट में चमका समौली का बेटा, मोहम्मद उमर ने हासिल की सफलता, बेडरॉक फाउंडेशन ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

Tue, 21 Jul 2026 08:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र के समौली निवासी मोहम्मद उमर ने नीट 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। बेडरॉक फाउंडेशन की टीम ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
नीट में चमका मोहम्मद उमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के समौली गांव निवासी मोहम्मद उमर ने नीट 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उपलब्धि पर बेडरॉक फाउंडेशन की टीम ने सम्मान समारोह आयोजित कर मोहम्मद उमर को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट में चमका मोहम्मद उमर - फोटो : अमर उजाला

बेडरॉक फाउंडेशन ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
सम्मान समारोह में फाउंडेशन की ओर से सहबा शमीम, केपी जाटव, शारिक रिजवी, सौरव जाटव और सैफ रिजवी ने मोहम्मद उमर को स्मृति चिह्न और शुभकामनाएं भेंट कीं।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उमर की सफलता मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद उमर की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

परिवार को भी दी बधाई
समारोह में मौजूद लोगों ने मोहम्मद उमर को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके परिवार के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें