फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोहम्मद अली ने सोनू बन युवती को प्रेमजाल में फंसाया, कंकरखेड़ा थाने पर हिंदू संगठनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र एक गांव निवासी मोहम्मद अली ने सोनू बनकर एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके चलते परिजनों ने युवती का घर से निकलना बंद कर दिया। सोमवार को प्रेमी थाने पहुंचा और युवती को अपनी पत्नी बताते हुए उसके परिजनों द्वारा बंधक बनाने का आरोप लगाया। परिजन बेटी को लेकर थाने आ गए। थाने पर युवती प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे। पीड़ित परिवार ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठनों ने तीन घंटे तक थाने पर डेरा डाले रखा। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ता चले गए।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के अंबेडकर रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी पीड़ित पिता ने सोमवार को कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। उसी दुकान पर आरोपी भी काम करता था। युवक ने अपना नाम सोनू बता रखा था। युवक का उसकी बेटी से सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो अप्रैल को युवती के हाथ पर ताबीज देखकर परिजनों को कुछ शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने जांच की तो पता चला कि मोहम्मद अली ने सोनू बनकर उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा है। परिजन आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है कि युवक ने पीड़ित परिवार को जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की बात कहीं। युवती को घर से उठा ले जाने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने युवती का घर से निकलना बंद कर दिया।
सोमवार को आरोपी मोहम्मद अली ने थाने पहुंचकर पुलिस से कहा कि परिजनों ने उसकी पत्नी को बंधक बना रखा है। पुलिस से जानकारी पाकर परिजन भी युवती को लेकर थाने पहुंचे। थाने में युवती के परिजनों के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आरोपी की मां ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी घटना न होने का आश्वासन दिया। हिंदू संगठन ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया। परिजनों ने युवती के हाथ में बंधे ताबीज को थाने में ही तोड़ दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें