फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की महिला टीम ने बंद कराए शराब के ठेके, दी चेतावनी

Fri, 07 Apr 2017 12:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
महिलाओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शराब के ठेकों को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने कई ठेके बंद कराए और सख्त चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में अवैध शराब ठेके खुले मिले तो अंजाम बुरा होगा। उन्होंने पुलिस से भी गुहार लगाई कि क्षेत्र के सभी अवैध शराब ठेकों को बंद कराया जाए। खास बात यह देखने को मिली कि इस बीच महिलाओं ने मोदी जी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन दिया

महिलाओं ने बंद कराए शराब के ठेके
वहीं इसके अलावा थाना टीपीनगर क्षेत्र के सरस्वती विहार में भी महिलाओं ने शराब के ठेके को लेकर हंगामा किया। यहां तो महिलाओं ने ठेके में जमकर उत्पात मचाया और ठेके में आग लगाने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर उनके घर वापस भेज दिया। इस बीच पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें