बैंक अधिकारी सहित दो से मोबाइल लूटे
मेरठ। शहर में लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लालकुर्ती में एक्सिस बैंक में लोन विभाग के असिस्टेंट मैनेजर और नौचंदी क्षेत्र के हापुड़ अड्डे चौराहे पर युवक से मोबाइल लूट लिए गए। पीड़िताें ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के 22बी के पास एक्सिस बैंक के लोन विभाग के अस्टेटिं मैनेजर ललित निवासी ईशापुरम गंगानगर का शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, नौचंदी क्षेत्र में रविवार को युवक अरुण शास्त्रीनगर की ओर से मोबाइल पर बातचीत करते हुए आ रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश आए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। तीसरा साथी बाइक स्टार्ट करे कुछ दूरी पर खड़ा था। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अरुण मूल रूप से हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के निवासी हैं। इन दिनों वह परतापुर के रिठानी में किराए पर रहते हैं।
---
तमंचे के साथ युवक को पकड़ा
- सदर बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ मुजम्मिल निवासी थापर नगर को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के मोबाइल से कुछ वीडियो भी मिले हैं। इनमें वह तमंचे पर डांस करते हुए दिख रहा है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ले रही है। संवाद