फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट में हाईवे पर तीन लोगों से मोबाइल लूटे, विरोध पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
20 मिनट में हाईवे पर तीन लोगों से मोबाइल लूटे, विरोध पर फायरिंग
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा में हाईवे पर मंगलवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने 20 मिनट में तीन लोगों से अलग-अलग जगह मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर एक युवक पर फायर झोंक दिया।
दौराला निवासी गोविंद पल्लवपुरम स्थित अशोक लिलैंड में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी के बाद श्रद्धापुरी में कोचिंग करने जाते हैं। कोचिंग के बाद दौराला लौटते वक्त खिर्वा फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोककर मोबाइल लूट लिया। पीछा करने पर एक बदमाश ने उस पर फायर झोंक दिया। थोड़ी देर बाद ही बदमाशों ने करनाल हाईवे पर शौर्य कॉलोनी निवासी छात्र अकाश दीक्षित से मोबाइल लूट लिया। छात्र के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। तीसरी घटना रामनगर निवासी रोहित के साथ हुई है। रोहित ने बताया कि वह मोहक्कमपुर स्थित सुपरटेक में कार्य करता है। शोभापुर के पास बदमाशों ने उससे मोबाइल लूट लिया। मोबाइल लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। परंतु, बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

नहीं रुक रहा मोबाइल लूट का सिलसिला
मोदीपुरम और कंकरखेड़ा क्षेत्र में लगातार मोबाइल लूट की वारदात हो रही है। बाइक सवार बदमाशों का हाईवे पर आतंक है, जिस कारण लोग हाईवे पर फोन आने पर फोन उठाने से भी कतरा रहे हैं। पलक झपकते ही बदमाश मोबाइल छीन कर भाग जाते हैं। पिछले, कुछ दिनों में कई लोगों से मोबाइल लूट की घटना हो चुकी है। परंतु, दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस मोबाइल लुटेरे को पकड़ नहीं पा रही है। जिस कारण लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि एक युवक के साथ मोबाइल लूट की तहरीर मिली है, दूसरी घटना की सूचना परतापुर हाईवे के पास फ़्लैश हो रही थी, दोनों घटनाओं के बारे में जानकारी की जा रही है।
रैपिड रेल का सामान चोरी, स्क्रैप कारोबारी की दुकान से बरामद
मेरठ। दिल्ली रोड पर चल रहे रैपिड और मेट्रो का सामान खूब चोरी किया जा रहा है। टीपी नगर पुलिस ने लाखों रुपये का माल एक स्क्रैप कारोबारी से चोरी किया है। पुलिस ट्रक में 1640 किलो भरकर सारा सामान लेकर टीपी नगर थाने पहुंची और स्क्रैप कारोबारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टीपी नगर में संदीप गोयल निवासी काशी परतापुर के गोदाम पर मेट्रो और रैपिड ट्रेन के लिए आई सामग्री रखी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामग्री बरामद करते हुए संदीप गोयल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में संदीप गोयल ने बताया कि ठेले पर बेचने वाले कबाड़ी से उन्होंने यह सामान खरीदा था। वहीं रात को रैपिड रेल के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। उनका आरोप है कि लगातार रैपिड और मेट्रो का सामान चोरी हो रहा था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पहले भी पकड़ा जा चुका है गैंग
रैपिड का सामान चोरी करने वाला गैंग पहले भी पकड़ा जा चुका है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने काफी माल बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। रैपिड के अधिकारियों की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें