फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला का बैग काटकर मोबाइल और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती पैठ बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला का पर्स ब्लेड से काटकर मोबाइल और नकदी साफ कर दी गई। महिला ने लालकुर्ती थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी शिल्पी सैनी बहन अर्चना के साथ शनिवार दोपहर लालकुर्ती पैठ बाजार में सामान खरीदने गई थी। शिल्पी ने बैग में पर्स रख लिया था। पर्स में ही मोबाइल और कुछ नकदी थी।
विज्ञापन

शिल्पी ने जब बैग खोलकर पर्स निकालना चाहा तो बैग कटा हुआ मिला। बैग को ब्लेड से काटा गया था। शिल्पी ने खरीदा गया सामान दुकानदार को वापस किया और संदीप को घटना की जानकारी दी। वह पैठ बाजार पहुंचे और शिल्पी व अर्चना को लेकर लालकुर्ती थाने आ गए। यहां उन्होंने घटना के बारे में तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस पैठ बाजार में सीसीटीवी फुटेज से पर्स चुराने वाले की पहचान का प्रयास करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


मोबाइल चोर गिरफ्तार
मेरठ। लालकुर्ती पुलिस ने चेकिंग के दौरान लिसाड़ी गेट के मजीदपुर निवासी शाहिद को चुराए गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन उसने साकेत कॉलोनी निवासी एक युवक का चोरी किया था। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें