फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेला स्थल पर मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था हुई फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। मखदूमपुर मेले में एक नवंबर को उद्घाटन के समय मेला स्थल पर मोबाइल नेटवर्क काम कर रहे थे परंतु मंगलवार को जैसे ही लाखों श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचे तो मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह फेल हो गया। मेला स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं की उनके घर पर मौजूद परिजनों से बात नहीं हो सकी। इस कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नेटवर्क व्यवस्था गड़बड़ाने से मेला स्थल पर इंटरनेट संबंधित कार्य भी पूरी तरह प्रभावित हो गए। श्रद्धालुओं के मोबाइल निष्क्रिय हो गए। श्रद्धालुओं का एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में पहुंचना नेटवर्क के लिए मुश्किल बन गया। मेला स्थल पर पहले ही नेटवर्क व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की जा रही थी परंतु प्रशासनिक अधिकारियों ने नेटवर्क का कोई इंतजाम मेला स्थल पर नहीं किया।
विज्ञापन


दीपदान के बाद लौटने लगे श्रद्धालु
मखदूमपुर मेले में शाम को दीपदान करने के बाद लोगों ने परिवार के साथ मेले में खरीदारी की और आधी रात के बाद श्रद्धालुओं के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। मेला स्थल पर जाने वाले दोनों रास्ते श्रद्धालुओं से भरे हुए नजर आए। एक रास्ते से श्रद्धालु गंगा घाट पर प्रस्थान कर रहे थे तो दूसरी ओर से अपने घरों की ओर आवागमन कर रहे थे। आवागमन का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।


गंगा को स्वच्छ बनाने की मुहिम नहीं दी दिखाई
सरकार द्वारा सबसे बड़ा अभियान नमामि गंगे चलाया जा रहा है परंतु मखदूमपुर मेले में बीते चार दिनों से नमामि गंगे अभियान की ओर से गंगा को साफ स्वच्छ बनाने की कोई पहल नहीं की गई। गंगा किनारे पर कोई जागरूकता बोर्ड या मेले में कचरा एकत्रित करने के लिए डस्टबिन तक उपलब्ध नहीं थे। बिना जागरूकता के श्रद्धालुओं ने जमकर गंगा किनारे पर गंदगी फैलाई। चारों तरफ पॉलिथीन पड़ी नजर आ रही थी। पॉलिथीन पर भी मेला स्थल पर कोई प्रतिबंध नहीं था। मंगलवार को नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें