फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने दी कृषि संबंधित जानकारी

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में सलाहकार समिति की बैठक में मौजूद कृषि वैज्ञानिक स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र पर मंगलवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश तिवारी ने की।
विज्ञापन

केंद्र के पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डाॅ. नवीन चंद्रा ने वार्षिक प्रगति आख्या एवं आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। वैज्ञानिक वीना यादव, सोनिका ग्रेवाल एवं शुभम आर्य ने अपने विषय से संबंधित वार्षिक प्रगति आख्या एवं आगामी कार्य योजना प्रस्तुत की। बैठक में प्रसार निदेशालय से आए निदेशक प्रसार, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के डाॅ. पीके सिंह ने प्रगति आख्या की प्रशंसा करते हुए किसानों से अनुरोध किया कि वह केवीके वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई नई तकनीक को अपनाएं तथा डीडी कृषि नीलेश चौरसिया ने कृषि विज्ञान केेंद्र द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैठक में डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. सर्वेश लोदी ने भी अपने विचार रखे। डाॅ. डीके सिंह ने प्राकृतिक खेती एवं संतुलित मात्रा में कीटनाशकों एवं उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। बैठक में डीडीएम नाबार्ड, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें