फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी में भीड़ हिंसा, मोटर चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीट पीटकर मार डाला

Fri, 10 Aug 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भीड़ हिंसा का मामला सामने आया है। भीड़ ने चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा। युवक ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


घटना मुजफ्फरनगर की है। छपार क्षेत्र के गांव बिजोपुरा में नलकूप से मोटर चोरी का प्रयास कर रहे बदमाश को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, जबकि उसके दो अन्य साथी बाइक छोड़कर फरार हो गए।  

छपार क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी किसान विकास बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे ट्यूबवेल पर पहुंचा तो वहां बाइक पर तीन युवक खड़े थे। जिनमें से एक ट्यूबवेल की मोटर खोल रहा था। 
विज्ञापन


विकास ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह विकास उनके चंगुल से छूटकर रोहाना-छपार मार्ग पर पहुंच गया और बदमाशों का शोर मचा दिया। उसी समय बिजोपुरा के कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव की तरफ आ रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

मामले की जानकारी कर उन्होंने गांव में फोन कर दिया। बदमाशों की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में जा पहुंचे और खेतों की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। 

इसी दौरान एक बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, जबकि दो अन्य बाइक छोड़कर फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारे गए बदमाश की लाश व  बाइक को कब्जे में लेेते हुए फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी। इंस्पेक्टर छपार सुभाष राठौर ने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई से बदमाश की मौत हुई है, जिसकी फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें