मेडिकल कॉलेज में फोर्स तैनात और घायल डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को डॉक्टर्स और कर्मचारी नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं एक पक्ष द्वारा फायरिंग करने से भगदड़ मच गई। कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्यागी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी घायल हो गए हैं। कर्मचारी नेताओं ने थाने पर डेरा डाल दिया है तो वहीं डॉक्टर्स भी आगामी रणनीति बनाने के लिए प्रिंसिपल की अध्यक्षता में बैठक कर रहे हैं। पुलिस ने तीन कर्मचारियों सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। और कॉलेज में फोर्स तैनात है।
मेडिकल कॉलेज कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक थी। शनिवार को मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री आशुतोष टंडन को ज्ञापन देना है। इसको लेकर कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की जा रही थी। कर्मचारी सीएमएस से मिलने के लिए चले तो वहां मौजूद खड़े अन्य कर्मचारियों ने विरोध कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिससे मेडिकल कॉलेज में भगदड़ मच गई। घटना के बाद कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्यागी के नेतृत्व में कर्मचारी मेडिकल थाने पहुंच गए और सीएमएस व उनके पक्ष के कर्मचारियों के खिलाफ प्रिंसिपल ऑफिस में हंगामा किया।