फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमएम क्रिकेट लीग का शुभारंभ, डॉक्टर्स क्लब ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को एमएम क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

आयोजक व रालोद सामाजिक न्याय मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. इकबाल मलिक ने बताया कि उद्घाटन मैच में टॉस हारकर डॉक्टर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम की ओर से अबरार ने 33, गौरव ने 30 तथा सचिन और केशव ने 28-28 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाही रॉयल क्लब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शिहाब ने 45 और समीर रिजवी ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में डॉक्टर्स क्लब के अमीन, जुनैद व मोबीन ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शाही रॉयल क्लब की ओर से समीर रिजवी ने 5 और शिहाब ने 4 विकेट झटके। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान रालोद क्षेत्रीय महासचिव संजय पनवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बाफर, रिहान हुसैन, साईम रिजवी, शाही अब्बास, डॉ. वाजिद, कैफ, आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें