संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कचहरी कलेक्ट्रेट में पुरानी रजिस्ट्री कार्यालय के सामने मुख्य बिजली लाइन के टूट जाने के चलते पिछले 48 घंटे से बिजली नहीं है। जिसको लेकर वकीलों में आक्रोश है और न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज आलम ने कई बार कचहरी के विद्युत जेई और एसडीओ को फोन पर परेशानियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई पंरतु समस्या का समाधान नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आज बृहस्पतिवार की सुबह तक बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।