फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : 18 प्रत्याशी मैदान में, मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक चुनाव में भाजपा-सपा प्रत्याशियों में टक्कर
विज्ञापन

- पोलिंग पार्टियां रवाना, सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतदान, शाम चार बजे तक चलेगा


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को आईटीआई साकेत ग्राउंड से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। मतदान शुक्रवार को सुबह 8 से शाम चार बजे तक होगा और मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। जिले में 107 बूथ बने हैं।

शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक सीट पर 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। स्नातक क्षेत्र में 1,28,595 व शिक्षक क्षेत्र में 54,525 मतदाता हैं। स्नातक सीट से भाजपा के दिनेश गोयल व सपा के प्रमेंद्र सिंह के अलावा अमित जैन, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा, राहुल कुशवाहा, विक्रांत त्यागी व विजय कुमार त्यागी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। शिक्षक सीट से भाजपा के श्रीचंद शर्मा व सपा के नितिन कुमार तोमर मैदान में हैं। इनके अलावा कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, पंकज कुमार, बाकिर हुसैन, स्वराज पाल, सुशील, डॉ. सुशील कुमार पुंडीर व हरकेश सिंह निर्दलीय प्रत्याशी हैं। एमएलसी चुनाव दोनों मंडलों के 9 जिलों में होगा। स्नातक सीट के लिए 127 केंद्रों पर 382 बूथ और शिक्षक सीट के लिए 121 केंद्रों पर 130 बूथ बने हैं। पूरे क्षेत्र में कुल 512 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीत के दावे और सुरक्षा के कड़े प्रबंध

सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने अधिकारियों को मुस्तैद रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें