फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। डिफेंस कॉलोनी निवासी विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) धर्मेंद्र भारद्वाज के बेटे तेजस्व भारद्वाज का फेसबुक अकाउंट बृहस्पतिवार को साइबर ठगों ने हैक कर लिया। अकाउंट हैक करने के बाद आरोपियों ने तेजस्व के फेसबुक अकाउंट से उनके परिचितों और संपर्क में रहने वाले लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ लोगों के पास पैसे मांगने के संदेश पहुंचने के बाद मामले की जानकारी तेजस्व को हुई। अकाउंट हैक होने की जानकारी मिलते ही एमएलसी के बेटे ने अपने परिचितों और अन्य लोगों को सतर्क किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके फेसबुक अकाउंट से यदि पैसे मांगने का कोई मैसेज या अनुरोध आता है तो किसी भी स्थिति में रकम न भेजें। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें