संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल रैपोर्टियर उपेंद्र सिंह बघेल ने मेरठ कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक प्रबंधन, साफ-सफाई और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
स्पेशल रैपोर्टियर ने बंदियों के मानवाधिकारों के संरक्षण के साथ ही उन्हें उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं और कौशल विकास प्रशिक्षण की भी जानकारी ली। उन्होंने कारागार में संचालित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद सुरक्षा, प्रशासनिक प्रबंधन और सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की। साथ ही बंदियों को कौशल विकास के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण और मानवाधिकार संरक्षण के प्रयासों को भी सराहा।
इस मौके पर डीआईजी जेल सुभाष चंद्र शाक्य, वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा, जेलर हरवंश पांडेय, जेलर अवनीश सिंह, जेल चिकित्सक डॉ. मुकेश सिंह समेत कारागार के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
-
एडीजी को बांधी राखी
मेरठ। रक्षाबंधन के उपलक्ष में बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ छात्राओं और ब्रह्मकुमारीज संस्थान की बहनों ने राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खुशियां साझा की। ब्रह्मकुमारीज संस्थान की लक्ष्मी और आरती ने एडीजी जोन भानु भास्कर को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद केएल इंटरनेशनल, बीडीएस इंटरनेशनल और मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने एडीजी, एएसपी राजेश कुमार सिंह और डीएसपी इंद्र मोहन बडोला को राखी बांधी।
बदलाव: