फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दो बेड का अस्पताल कराया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने दो बेड का अस्पताल कराया शुरू
विज्ञापन

- दो चिकित्सक किए तैनात, रेफर के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधायक संगीत सोम ने दो बेेड के अस्पताल का संचालन शुरू कराया है। जिसमें कोविड के मरीजों की देखरेख के लिए दो चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही ऑक्सीजन मशीन की व्यवस्था भी की हैं। यदि मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ती है, तो उसको मेरठ या अन्य जगह रेफर के लिए एंबलेंस की भी व्यवस्था की हैं।
विज्ञापन

सरधना में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। अब नगर के साथ देहात में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा हैं। विधायक संगीत सोम के पीए शेखर सोम ने बताया कि कैंप कार्यालय पर दो बेड का अस्पताल (होम आइसोलेशन) शुरू किया हैं। उस पर दो चिकित्सकों की तैनाती की हैं। डॉ. अभिषेक एमडी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश सोम को लगाया गया हैं। साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडर व ऑक्सीजन मशीन की सुविधा भी की गई हैं। मेडिसिन किट में पैरासिटामोल जिंक, विटामिन सी, वरमैक्टिन और एंटीबायोटिक गोलियां उपलब्ध हैं। मरीज की हालत में सुधार नहीं होने पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान विनोद सोम, मोहित ठाकुर, बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें