फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक संगीत सोम के गांव में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग

Sun, 06 Aug 2017 02:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम के गांव मोमन फरीदपुर में शुक्रवार की देर रात में बवाल हो गया। दो पक्षों के लोगों में जमकर पथराव व लाठी-डंडे चले। इतना ही बल्कि दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक पक्ष के अमित पुत्र बदलू सिंह, बदलू सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, शीशराम पुत्र रण सिंह और मोहित पुत्र बीरपाल को सरधना, सीएचसी पर भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

वहीं गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने सही तरीके से इलाज नहीं किया। इससे पहले डॉक्टरों ने घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। 

पुलिस ने ग्रामीणों से लड़ाई की वजह पूछी को उन्होंने बताया कि यह झगड़ा विधायक समर्थकों और विरोधियों का था, मगर दोनों पक्ष एक-दूसरे को विधायक का समर्थक बताने में जुटे रहे। और देखते ही देखते विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें