फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक संगीत सोम ने दिया तीन दिन में सकौती रेेलवे फाटक खुलवाने का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक संगीत सोम ने दिया तीन दिन में सकौती रेेलवे फाटक खुलवाने का आश्वासन
विज्ञापन

दौराला। सरधना विधायक ने व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए तीन दिन में सकौती रेलवे फाटक खुलवाने का आश्वासन दिया है। विधायक के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने मंगलवार को होने वाला धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

सकौती व्यापार संघ के अध्यक्ष कृष्णपाल व महामंत्री दीपक सिरोही ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने नौ माह पहले अंडर पास बनाने की बात कहते हुए रेलवे फाटक को बंद कर दिया था। फाटक बंद होने से व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौ माह बाद भी अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। दौराला रेलवे फाटक खोले जाने के बाद व्यापारियों ने सकौती रेलवे फाटक खोले जाने की मांग की थी और मंगलवार से धरना देने का एलान किया था। व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री को भी फाटक खोले जाने की मांग को लेकर रविवार को ज्ञापन सौंपा था। व्यापारियों की समस्या को देखते हुए सरधना विधायक संगीत सोम ने व्यापारियों को तीन दिन में फाटक खुलवाने का आश्वासन दिया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि तीन दिन में फाटक नहीं खुलता तो शुक्रवार से व्यापारी फाटक पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें