फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास
विज्ञापन

सरधना। ग्राम पंचायत की भूमि पर मिट्टी डालकर कुछ लोग अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी इस जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया था, लेकिन पूर्व प्रधान ने कोर्ट से इस पर स्टे ले लिया था। वर्तमान प्रधान ने एसडीएम, चकबंदी अधिकारी से शिकायत की है।
सरधना गंगनहर पुल के निकट ग्राम पंचायत की भूमि को अपनी बताकर कुछ लोग मिट्टी डालकर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार चकबंदी संख्या 497 विनेश्वर कुमार गर्ग पुत्र शिवचरण दास गर्ग निवासी मोहल्ला किशोरकान ने इस भूमि पर कब्जा दिए बिना ही देवराज व सुनील कुमार पुत्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मुरली सिंह निवासी मानपुरी को बेच दी थी। उसके बाद उन्होंने इसे रियासत खान उर्फ मुन्ना पुत्र इकबाल खान निवासी मोहल्ला आजाद नगर को नवंबर 2019 में बेच दिया। जानकारी पर पूर्व प्रधान ने इस भूमि पर कोर्ट से स्टे ले लिया। पूर्व ग्राम प्रधान पति व सपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सैयद मुमताज अली ने इस भूमि पर ग्राम पंचायत भवन बनवा दिया और इस भूमि पर बाट माप विभाग कार्यालय के साथ ही मौसम व कृषि विभाग कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि देने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत में पास कराया। जो प्रस्ताव तहसील मुख्यालय से पास होकर जिला मुख्यालय व शासन को भेजा जा चुका हैं। कोर्ट से स्टे होने के बावजूद इस भूमि पर मिट्टी डालकर अवैध कब्जे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की भूमि पर नहीं होने दिया जाएगा कब्जा
मामला संज्ञान में है। एसडीएम के साथ ही चकबंदी विभाग, खंड विकास अधिकारी व थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया जा चुका है। उसके बावजूद भी ग्राम पंचायत की भूमि पर मिट्टी डाली जा रही हैं। ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। -विपिन कुमार उर्फ नीटू, ग्राम प्रधान पति, सरधना, देहात
फिर से जाएंगे कोर्ट
मेरी पत्नी गुलशन प्रवीण जिस समय सरधना देहात की ग्राम प्रधान थी, उस समय भी कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जे का प्रयास किया था, कोर्ट से स्टे होने के बाद भी भूमाफिया भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा, चाहे उन्हें फिर से कोर्ट जाना पड़े। - सैयद मुमताज अली, पूर्व प्रधान, सरधना देहात
विज्ञापन

कार्रवाई की जाएगी
मामला संज्ञान में है। मिट्टी भराव का कार्य रुकवा दिया गया था। उसके बावजूद भी यदि मिट्टी डलवाई जा रही है तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। - अमित कुमार भारतीय, एसडीएम, सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें