फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद से निष्कासित विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने की बीजेपी ज्वॉइन

Tue, 01 May 2018 11:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लखनऊ में सहेंद्र सिंह रमाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली से विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने आज लखनऊ में बीजेपी ज्वॉइन कर ली। रालोद ने कुछ दिन पहले ही उन्हें पार्टी से निष्कासित किया था। रमाला के भाजपा में शामिल होने से रालोद और कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि छपरौली से राष्ट्रीय लोकदल विधायक सहेंद्र सिंह रमाला को पार्टी से निकाल दिया गया था। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के निर्देश के विरूद्ध कार्य करने के लिए सहेंद्र सिंह रमाला को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बता दें कि छपरौली विधानसभा क्षेत्र यूपी के बागपत जिले के अंतर्गत आता है। 

पढ़ें : राष्ट्रीय लोकदल विधायक सहेंद्र सिंह रमाला पार्टी से निष्कासित
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में राज्यसभा की 59 सीटों पर हुए चुनाव ने उच्च सदन की तस्वीर को बहुत हद तक बदल दिया है। आंकड़ों के लिहाज से राजग ने कांग्रेस पर भारी बढ़त बना ली है, मगर इसके बावजूद यह गठबंधन बहुमत से फिलहाल बहुत दूर है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें