फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुल्हैड़ा में विधायक अतुल प्रधान ने किया सीसी रोड का शिलान्यास

Tue, 07 Oct 2025 08:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दौराला - दुल्हैड़ा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते अतुल प्रधान। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दुल्हैड़ा गांव में मंगलवार को विधायक अतुल प्रधान ने एमडीए ग्रामीण विकास योजना के तहत लगभग 26 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए राजनीति कर रहें हैं।
विज्ञापन

अतुल प्रधान का ग्रामीणों ने स्वागत किया। विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने कहा कि जाति धर्म की राजनीति से राजनीति नहीं करनी चाहिए, बल्कि सभी के सहयोग से क्षेत्र को आगे बढ़ाना चाहिए। कहा कि उनके लिए पूरी विधानसभा क्षेत्र एक ही जाति की है और उसी को मानकर वह विकास के काम को आगे बढ़ावा दे रहे हैं। अतुल प्रधान ने कुछ समय पहले मेडा में प्रस्ताव दिया था, जिस पर मेडा सहमति जताते हुए करीब 400 मीटर सीसी रोड की स्वीकृति दी, जो करीब 26 लाख की लागत से बनेगी। इस दौरान संदीप चौहान, विकास, अनुराग चौहान, सुरेंद्र, संजय, नितिन, चंद्रकांत शर्मा, नीरज चौधरी, नीरज, तारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें