माता पिता के साथ मुस्कान
- फोटो : amar ujala
मुस्कान के पिता विपिन कुमार सिंघल का सूर्य प्रकाशन नाम से पब्लिकेशन है, माता सुनीता सिंघल गृहिणी हैं। मुस्कान नेट क्वालीफाई भी कर चुकी हैं। मुस्कान को डांसिंग, कुकिंग, आउट डोर गेम खेलना पसंद है।
मुस्कान बताती हैं कि मेडल मिलने की बहुत खुशी है, आज लग रहा है कि मेहनत रंग लाई। मुस्कान बताती हैं कि सामान्य तौर पर तीन से चार घंटे पढ़ाई की। मुस्कान अपनी सफलता का श्रेय परिवार और सीसीएसयू के एमकॉम विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं को देती हैं। वे बताती हैं कि वहां पर बहुत अच्छे से पढ़ाई कराई गई। मुस्कान का कहना है कि मुरारी लाल स्वर्ण पदक पाना उनके लिए बहुत खास है।