शव को गड्ढे़् से निकालते युवक
- फोटो : amar ujala
जैसा शक था, वही हुआ। नसरीन की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो गया है। जांच में पता चला कि सऊदी अरब निवासी प्रेमिका से शादी के लिए विदेश में रहने वाली प्रेमिका से शादी के चक्कर में पति आमिर खान ने वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस ने पति, ससुर जान मोहम्मद, सास जकरून, जेठ नदीम और फिरोज के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद 25 नंवबर को ससुराल वालों ने मायके वालों को बताए बिना शव दफना दिया था। मायके वालों की शिकायत पर कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।