फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव बोले- प्रदेश की सभी 80 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Sun, 19 Nov 2023 07:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह का रविवार को रोड शो के दौरान अभिनंदन हुआ। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। कहा कि किसानों और युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह ने कहा कि लोकदल आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि किसानों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। वह मेरठ में रोड शो के आयोजन में पहुंचे थे।

विज्ञापन


मेरठ के सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि देश का किसान बेहाल है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिद दम नहीं मिल रहा है। प्रदेश के किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा। सरकार एमएसपी पर कानून बनाए, तभी किसानों को उनकी फसलों का वाजिद दाम मिलेगा।

विज्ञापन

उन्होनें  कहा कि लोकदल किसानों और युवाओं के मुद्दों को उठाते हुए उनकी हकों की लड़ाई लड़ेगा। राष्ट्रीय लोकदल और लोकदल में अंतर के सवाल पर उन्होंने कहा, लोकदल की स्थापना चौधरी चरण सिंह ने की थी, उन्हीं की नीतियों को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है, जबकि रालोद की अपनी जमीन है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला स्तर पर संगठन को खड़ा किया जाएगा। अगले सप्ताह बिजनौर में रोड शो निकल जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई प्रधानमंत्री का चेहरा नहीं है।

इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव बनने पर मेरठ में प्रथम आगमन पर विजेंद्र सिंह का काशी टोल प्लाजा, रोहटा  बायपास, कंकरखेड़ा में समर्थको ने स्वागत किया। उन्होंने कमिश्नरी पहुंच कर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उनका नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें