फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: शामली में महापंचायत में उमड़ा जन सैलाब, राकेश टिकैत बोले-किसानों का हित नहीं चाहती सरकार

Thu, 09 Nov 2023 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में आज किसानों की महापंचायत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। काफी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। चौधरी राकेश टिकैत व जयंत चौधरी ने मंच से भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
राकेश टिकैत, जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों के बेमियादी धरने को समर्थन देने के लिए आज आयोजित महापंचायत में रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हुए। दोनों नेता आज एक मंच पर एकत्र हुए और बकाया गन्ना भुगतान पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा की सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शामली में होने वाली किसान महापंचायत पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। इस महापंचायत के बाद यूपी सरकार बकाया गन्ना भुगतान न होने पर शामली चीनी मिल के संबंध में अंतिम निर्णय ले सकती है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व जयंत चौधरी महापंचायत में पहुंच चुके हैं।

सरकार किसानों का हित नहीं चाहती सरकार: राकेश टिकैत
महापंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को चाल में फंसाया गया है, ये चाल है। इनकी साजिश है अगर बिना पैमेंट चले गये तो ये झगड़ा कराएंगे। हमने अधिकारियों से बातचीत की। हमने सुझाव दिया कि 14 दिन में नये गन्ना का भुगतान देना शुरु कर दो।  पुराने पैमेंट का ब्याज देना शुरू कर दो। हमें सबसे पहले किसान प्यारा है ,किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। जो कमेटी का निर्णय होगा, हम उसके साथ रहेंगे।

विज्ञापन

महापंचायत में जुटे किसान - फोटो : Amar Ujala
2022-23 का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने को लेकर किसानों का शामली चीनी मिल के खिलाफ किसानों का एक गुट शामली मिल के बायलर हाऊस और दूसरा गन्ना समिति में धरने पर है। किसान महापंचायत के आयोजक संजीव चौधरी ने बताया कि महापंचायत गन्ना समिति कार्यालय के स्थान पर शामली मिल रोड पर आयोजित की जा रही है।  

यह भी पढ़ें: West UP News Live: सपा विधायक अतुल प्रधान पर रिपोर्ट, शामली में आज जयंत चौधरी-राकेश टिकैत एक मंच पर
 

राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala
महापंचायत के मंच पर वक्ताओं ने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। सरकार की खूब निंदा की गई। महापंचायत में जन सैलाब उमड़ पड़ा। रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह के दोपहर बाद महापंचायत में पहुंचे। कोतवाली, मुजफ्फरनगर रोड पर जगह जगह ट्रैक्टर खड़े होने के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। किसानों के आने का क्रम लगातार जारी है।

पंचायत में पहुंचे ट्रैक्टरों से पहुंचे किसान - फोटो : Amar Ujala
महापंचायत में शामिल होने के लिए किसानों के अलावा रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली, कार्यकर्ता राजन जावला आदि व शामली के अलावा कांधला, कैराना, थानाभवन क्षेत्र से किसान ट्रैक्टरों से पहुंचे हैं।
विज्ञापन

किसानों के बीच राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala
डीएम-मंडलायुक्त शामली मिल की रिकवरी की कर चुके संस्तुति
डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि संपूर्ण गन्ना भुगतान अदा नहीं करने पर शामली चीनी मिल की आरसी जारी करने की संस्तुति गन्ना आयुक्त लखनऊ को की जा चुकी है। सहारनपुर के मंडलायुक्त भी शामली मिल की रिकवरी की संस्तुति शासन को भेज चुके हैं। फिलहाल गन्ना आयुक्त की ओर से शामली मिल की रिकवरी की मंजूरी नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें