डिप्टी सीएम की जनसभा में मौजूद भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शनिवार देर रात से लगातार बारिश जारी है। बावजूद इसके जनसभा स्थल पर लोगों की काफी भीड़ मौजूद है। खराब मौसम के कारण दिन में ही अंधेरा छाया हुआ है, ऐसे में परिसर में लाइट्स ऑन की गई हैं।
डिप्टी सीएम के आज जनसभा को संबोधन के बाद निर्माणाधीन व विकासशील परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी प्रस्तावित था। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल डिप्टी सीएम के बजाय अन्य भाजपा नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल पर भारी भीड़ मौजूद है।