फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिष्ठान विक्रेता का बेटा लापता, पुलिस ने शुरू की खोजबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिष्ठान विक्रेता का बेटा लापता, पुलिस ने शुरू की खोजबीन
विज्ञापन

बागपत। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा से एक मिष्ठान विक्रेता का पुत्र लापता हो गया है। रविवार को वह घर से चला गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। अभी तक की छानबीन में उसकी लोकेशन पंजाब के लुधियाना के एक होटल में बताई जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी युवक हिमांशु गुलियानी उर्फ शोकी पुत्र अशोक रविवार सुबह 11.30 बजे के बाद से लापता हो गया है। हिमांशु के पिता मिष्ठान विक्रेता हैं। वह भी पिता के साथ दुकान पर बैठता है। बताया जा रहा है कि परिवार में किसी विवाद के चलते हिमांशु घर से चला गया था। हालांकि परिवार की ओर से अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। परिवार की ओर से पुलिस को उसके लापता होने की जानकारी देकर उसकी तलाश कराने की गुहार की गई है। कोतवाली पुलिस की ओर से कुछ दुकानदारों से संपर्क किया गया तो एक व्यापारी की सीसीटीवी में वह अकेला पैदल चलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की तो रविवार रात ही लुधियाना के एक होटल में उसकी लोकेशन का पता चला। इसके चलते पुलिस ने लुधियाना के होटलों में भी तलाश कराई है। थाना कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है और हिमांशु के पता लगाने का प्रयास जारी है। उसके मिलने पर ही सारी स्थिति सामने आएगी। वहीं, परिवार के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी हिमांशु तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें