देशभर में तीन तलाक का मुद्दा चर्चा में है, इसी के चलते बृहस्पतिवार को मेरठ जिले के भावनपुर गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपकी रुह कांप जाएगी। पत्नी के साथ मारपीट, तलाक देना, गलत तरीके से पेश आना या फिर गलत तरीके से संबंध बनाना जैसे मामले तो आपने खूब सुने होंगे। लेकिन कोई अपनी पत्नी के साथ ऐसा भी कर सकता है यह शायद आपने नहीं सुना होगा। आखिर पति ने पत्नी के साथ ऐसा क्या ? जानने के लिए आगे जरूर पढ़ें...
इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची महिला तो खुल गया मामला
तीन तलाक मुद्दा
तीन तलाक न मानने पर गैंगरेप का शिकार हुई भावनपुर थाना क्षेत्र की महिला बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची। पीड़िता ने एसएसपी को मामले से अवगत कराते हुए पति और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी ने एसओ भावनपुर को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति वाईस ने शादी से पहले ही उसके साथ दुष्कर्म किया था। भावनपुर पुलिस ने सत्ताधारी नेताओं के दबाव में उसका वाईस से जबरन निकाह पढ़वा दिया था। शादी के दो माह बाद ही पति के ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति ने तलाक लेकर घर से निकलने को कह गया। उसने तीन तलाक की बात नहीं मानी तो पति और उसके चचेरे भाईयों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसकी वीडियो भी बना ली। कोर्ट के आदेश पर थाना भावनपुर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ के अनुसार एसओ भावनपुर को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
शादी के दो माह बाद ही पति के ताऊ ने किया था दुष्कर्म
तीन तलाक मुद्दा
यह मामला ज्यादा पुराना तो नहीं है, लेकिन इतने कम समय में किसी महिला के साथ इतना कुछ हो जाए यह बहुत बड़ी बात है। गांव भावनपुर निवसी राबिया पुत्री अशरफ की शादी वहीं के वाईस पुत्र झिरुदीन से 5 मई 2016 को हुई थी। शादी के महज दो महीने बाद लड़के के ताऊ ने महिला को घर में अकेला देख उसके बलात्कार किया। इतना होने के बाद जब पीड़िता ने यह बात अपने पति और सास से बताई तो उन्होंने कहा कि यहां तो ऐसा ही होता है, तुम्हे रहना है तो रहो नहीं तो छोड़ दो। हालांकि इसकी शिकायत महिला ने अपने घर वालों से भी की, लेकिन मामला आपस में बातचीत कर सुलझा लिया गया था।