पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक जब काफी देर तक बेटी घर नहीं पहुंची तो वे पत्नी के साथ जंगल में पहुंचे तो बेटी एक खेत में पड़ी मिली। उन्होंने उसे चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। होश में आने पर बेटी ने घटना की बाबत जानकारी दी।
उसने बताया आरोपी युवकों ने गैंगरेप की वीडियो भी बनाई है। किसी को बताने पर उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जब वह बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपियों को इसकी जानकारी हो गई और उन्होंने धमकी के मुताबिक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। वहीं, इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने कहा तहरीर के आधार पर आरोपी रविंद्र और माइकल के विरुद्ध विभिन्न धारा में रिपोर्ट दर्ज की। दोनों आरोपी फरार हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/